हाल-ए सचिवालय: झारखंड सचिवालय सेवा में 652 पद रिक्त, अवर सचिव के 63 फीसदी पद खाली

Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा का कैडर मैनेजमेंट चरमराया हुआ है. सचिवालय सेवा में विभिन्न कैटेगरी में 652 पद खाली पड़े हैं. हैरानी...

Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा का कैडर मैनेजमेंट चरमराया हुआ है. सचिवालय सेवा में विभिन्न कैटेगरी में 652 पद खाली पड़े हैं. हैरानी की बात यह है कि इस सेवा के तहत अवर सचिव के 63 फीसदी पद खाली पड़े हैं. अवर सचिव के कुल स्वीकृत 328 पदों के मुकाबले महज 120 अधिकारी ही कार्यरत हैं, जबकि 208 पद रिक्त हैं.

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी का हर तीसरा पद खाली

सचिवालय की रीढ़ माने जाने वाले सहायक प्रशाखा पदाधिकारी का हर तीसरा पद खाली पड़ा है. कुल 1313 स्वीकृत पदों में से 413 पद रिक्त हैं और केवल 900 कर्मी ही कार्यरत हैं. प्रशाखा पदाधिकारी के 657 पदों में 640 पदों पर कार्यरत हैं, जबकि 17 पद खाली हैं. डिप्टी सेक्रेट्री के 54 पदों में 46 पदों पर अफसर कार्यरत हैं और 8 पद रिक्त हैं. संयुक्त सचिव के 23 स्वीकृत पदों में से 17 पदों पर अफसर कार्यरत हैं, जबकि 6 पद खाली हैं.

ALSO READ: ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण : जोबा मांझी

किस कैटेगरी में कितने पद खाली

अवर सचिव
• स्वीकृत पद: 328, कार्यरत: 120, रिक्त: 208, 63% से ज्यादा पद खाली

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी
• स्वीकृत पद: 1,313, कार्यरत: 900, रिक्त: 413, करीब हर तीसरा पद खाली

प्रशाखा पदाधिकारी
• स्वीकृत पद: 657, कार्यरत: 640, रिक्त: 17

डिप्टी सेक्रेटरी
• स्वीकृत पद: 54, कार्यरत: 46, रिक्त: 8

संयुक्त सचिव
• स्वीकृत पद: 23, कार्यरत: 17, रिक्त: 6

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *