शहीदों का संघर्ष ही हमारी ताकत है : सीएम

Ranchi : अलग झारखंड राज्य का निर्माण और वंचितों को अधिकार दिलाना की लड़ाई आसान नहीं थी. आज हम जिस मुकाम पर...

Ranchi :  अलग झारखंड राज्य का निर्माण और वंचितों को अधिकार दिलाना की लड़ाई आसान नहीं थी. आज हम जिस मुकाम पर खड़े हैं, वह हमारे बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे दूरदर्शी और संघर्षशील नेताओं के बलिदान की बदौलत है. सीएम गुरुवार को लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

दुर्गा सोरेन दूरदर्शी, संघर्षशील एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. हर वर्ष हम लोग यहां एकत्रित होकर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी को याद करते है. वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे. उनका जीवन जन कल्याण के प्रति समर्पित रहा. उनके विचार एवं आदर्श सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे. उनके जैसे मार्गदर्शक और संघर्षशील लोगों के शहादत एवं संघर्ष के बदौलत बहुत बड़ी मंजिल मिली. अलग राज्य मिला. बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ एवं युवा नेताओं पर हम सभी को गर्व है.

 

ALSO READ : रांची मंडल में पदस्थापित पवन कुमार बनें वरीय कमांडेंट, आसनसोल स्थानांतरित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *