50 लाख के अवैध डोडा के साथ दो वाहन जब्त, तस्कर फरार

Chatra: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 324 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद किया है. यह...

Chatra: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 324 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद किया है. यह कार्रवाई चतरा-सिमरिया रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. बरामद डोडा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. हालांकि पुलिस को देखते ही मौके से दोनों वाहनों के चालक और तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे. इसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों चारपहिया वाहनों को जब्त कर लिया.

गुप्त सूचना के बाद बनी विशेष टीम

इस संबंध में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के देल्हो से सिमरिया की ओर एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज वाहन में अवैध अफीम डोडा लादकर तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागे तस्कर

उन्होंने बताया कि छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान चतरा की ओर से आ रही एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज वाहन को चौराहे के पास रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन रुकने के बजाय पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गए.

Also Read: क्लस्टर सिस्टम से छात्राओं को होगी परेशानी, राज्यपाल से मिलीं विधायक रागिनी सिंह और धनबाद मेयर

वाहनों से बरामद हुआ 324 किलो डोडा

वाहनों की तलाशी लेने पर अर्टिगा वाहन से 169 किलो तथा होंडा अमेज वाहन से 155 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए सिमरिया थाना में मामला दर्ज किया है.

तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को तस्करों के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और जिले को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है.

लोगों से सहयोग की अपील

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के अलावा थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, आईआरबी आरक्षी लालेश्वर महतो, आईआरबी आरक्षी गौरी शंकर पासवान और चालक लवन कुमार पासवान शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *