गिरिडीह में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मिली राहत, 12 जून तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Giridih : जिले में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के...

Giridih : जिले में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है. पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था और पारा लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था. रविवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह जिले में आगामी 12 जून तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम केंद्र रांची द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि गिरिडीह जिला वज्रपात (आकाशीय बिजली) के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. आपात स्थिति में खुले मैदानों, ऊंचे स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है. इधर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. उपायुक्त ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेल मैदानों, पेड़ों के नीचे तथा नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है. साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. बारिश से किसानों और आम लोगों को राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की आवश्यकता है.

Also Read : हजारीबाग : 19 करोड़ की लागत से बनना था बस टर्मिनल और डंपिंग यार्ड, पड़ा है कचड़े का अंबार, फाइल बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *