Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में आईएसएलएस-थ्री के पंप हाउस में दोबारा धावा बोल चोरों ने आठ बैटरियां उड़ाईं

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी स्थित एसटीपी दो नंबर के आईएसएलएस-थ्री पंप हाउस में चोरों के हौसले बुलंद...

Bokaro Thermal
पपं हाउस से चोरी की गयी बैटरी

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी स्थित एसटीपी दो नंबर के आईएसएलएस-थ्री पंप हाउस में चोरों के हौसले बुलंद हैं. गुरुवार की रात चोरी के असफल प्रयास के बाद, शनिवार की रात चोरों ने दोबारा पंप हाउस पर धावा बोल दिया. इस बार चोर दूसरी खिड़की उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गए और वहां लगी आठ बैटरियां चोरी कर अपने साथ ले गए.

स्थानीय पुलिस को मामले की दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के सुपरवाइजर राजेश सिंह और अमित कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना पाकर थाना के सअनि संजय कच्छप ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की. गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी पंप हाउस में खिड़की उखाड़कर चोरी का प्रयास किया गया था, जिसके बाद खिड़की को ईंटों से जोड़कर बंद कर दिया गया था, लेकिन चोरों ने दूसरी खिड़की को निशाना बनाकर इस बार चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन पर छिड़ा सियासी संग्राम: सोनोवाल बोले- कांग्रेस के लिए सिर्फ इंदिरा, सोनिया और प्रियंका ही महिला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *