Click Here
Click Here

जामताड़ा के कासीटांड में त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भक्तिमय माहौल में समापन

Jamtara: जिले के कासीटांड गांव में 16 आना ग्राम समिति के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन भक्तिमय वातावरण...

Jamtara: जिले के कासीटांड गांव में 16 आना ग्राम समिति के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया.

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं.

add1

भक्ति रस में सराबोर रहे श्रद्धालु

पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर भक्ति रस में सराबोर रहे. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को एकजुट करने के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं.

ALSO READ: महिलाओं के हक-अधिकार को लेकर पहल ट्रस्ट का बड़ा कार्यक्रम 23 जून को

मुख्य अतिथि को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राजेंद्र मंडल, आकाश मंडल, विकास मंडल, तपन मंडल, देवेंद्र मंडल, राजेश मंडल, रमेश रवानी, बबलू रवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *