Hazaribagh। ईचाक प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना कार्य से संबधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण में क्षेत्र का भ्रमण कर गंभीरता से अवलोकन करना है. इसमें एप का इस्तेमाल आदि से संबधित जानकारी दी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सरकार ने चुनाव संबधी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य दिया है. ऐसे में सावधानी और धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे.
यदि कोई कठिनाई महसूस होती है तो अपने पर्यवेक्षक या संबधित अधिकारी से संपर्क करें. इस कार्य को बोझिल न समझते हुए सुगमता से पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करें. प्रशिक्षण में प्रभारी पदाधिकारी माहे लका, प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार, ऐनुल अंसारी, राकेश रंजन, रंजीत कुमार, शिक्षक, प्रविल रविदास, महेश कुमार मेहता, संजय कुमार मेहता, राजीव कुमार, विजय कुमार, विनय यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे.

ALSO READ : विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के चार कॉलेजों के बीएड शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं
