हजारीबाग शहर में रातभर अड्डेबाजी करनेवाले मनचलों के खिलाफ चला अभियान

Hazaribagh:हजारीबाग पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बीती रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. उक्त...

Hazaribagh:हजारीबाग पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बीती रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. उक्त अभियान के लिए जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 39 टीम गठित की गई थी. गठित टीम में 176 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. गठित टीम के द्वारा अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के कुल 119 ठिकानो पर छापामारी की गई. उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 51 मनचले व्यक्तियों को थाना लाया गया एवं PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ गया.

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

साथ ही आमजनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई मनचले व्यक्तियों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

AlsoRead:जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *