Click Here
Click Here
Click Here

थ्रोबॉल टूर्नामेंट: कार्मेल स्कूल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रांची की टीमों ने मारी बाजी

Hazaribagh: कार्मेल स्कूल, हजारीबाग के प्रांगण में आयोजित सीआईएसई जोनल थ्रोबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन गौरवमयी तरीके से हुआ. इस प्रतियोगिता में...

Hazaribagh: कार्मेल स्कूल, हजारीबाग के प्रांगण में आयोजित सीआईएसई जोनल थ्रोबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन गौरवमयी तरीके से हुआ. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. टूर्नामेंट का आयोजन तीन श्रेणियों—अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में किया गया था.

उद्घाटन एवं मुख्य संदेश

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि फा. रोसनर खालखो ए.जे. (प्राचार्य, संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग) ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान पर दिखाया गया अनुशासन और मेहनत ही जीवन की असली पूंजी है.

मैदान पर दिखा कड़ा मुकाबला

सभी आयु वर्गों के फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहे. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में क्लुनी कॉन्वेंट, रांची की टीम ने शानदार जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं, अंडर-19 वर्ग में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, रांची की टीम विजेता रही.

ALSO READ: रांची: वॉशिंग मशीन ठीक करने के नाम पर ठगों ने महिला को लगाया 2.27 लाख का चूना

समापन एवं पुरस्कार वितरण

समापन समारोह में धनंजय श्रीखंडे (प्रोजेक्ट प्रमुख, NTPC सिकरी बड़कागाँव) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सविता मेरी ए.सी. के साथ मिलकर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधिका सिस्टर एम. वाल्सा ए.सी., उपप्राचार्या सोफिया मेरी ए.सी., सिस्टर एम. हर्षित ए.सी. (प्रधानाध्यापिका जैक बोर्ड), सिस्टर रेणु ए.सी. और अन्य विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. प्राचार्या ने अंत में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का धन्यवाद करते हुए खेलों को निरंतर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *