Click Here
Click Here
Click Here

रांची-गुमला मार्ग पर हाईवा ने प्राचीन देवी मंडप को मारी टक्कर, मंदिर पूरी तरह ध्वस्त

Gumla: रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडवा स्थित प्राचीन देवी मंडप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. रांची...

Gumla: रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडवा स्थित प्राचीन देवी मंडप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. रांची से गुमला की ओर जा रहे एक हाईवा ट्रक ने देवी मंडप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मंडप पूरी तरह टूटकर जमीन पर गिर गया. मंदिर की दीवारें और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा. दोनों घायल बताए जा रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सीधे देवी मंडप से जा टकराया. इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है. लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि इस वर्ष देवी मंडप में होने वाली पूजा अब कहां आयोजित की जाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क किनारे एक नए देवी मंडप का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसमें अब तक प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है. इसी कारण पुराना देवी मंडप सड़क के बीच स्थित स्थान पर ही बना हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, देवी मंडप को पुराने स्थान से हटाने पर किसी अनिष्ट की आशंका के कारण उसे नए स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया था.

अब ग्रामीणों के सामने बड़ा सवाल

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच अब पुराने देवी मंडप के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के बाद ग्रामीणों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या नए बने मंडप में प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा शुरू की जाएगी या फिर पुराने स्थान पर ही देवी मंडप का पुनर्निर्माण कराया जाएगा.

ALSO READ: झारखंड: 326 पुलिस पदाधिकारियों वरीयता सूची जारी, 3 दिनों के भीतर मांगी गई आपत्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *