Click Here
Click Here
Click Here

पुल के नीचे 10 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप वैन, एक की मौत, एक घायल

Hazaribagh: गोरहर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपचालक घायल...

Hazaribagh: गोरहर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपचालक घायल हो गया. मृतक जिस पिकअप वाहन को चला रहा था, उसका नंबर WB41K3341 बताया जा रहा है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन पुल के नीचे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

चालक की मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read: कागजों में बन गए शौचालय, हजारीबाग में स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क सुरक्षा मजबूत करने की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *