भाजपा ने जारी की झारखंड के जिला प्रभारियों की नई सूची, संगठन को मिलेगी नई रफ्तार

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश में सांगठनिक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है....

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश में सांगठनिक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है. इस नई टीम में अनुभवी नेताओं और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि धरातल पर पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जा सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस कर्मियों के एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) लाभ को लेकर गृह विभाग ने जारी किया आदेश

इन्हें मिली जिम्मेदारी

रांची महानगर की जिम्मेदारी भरत यादव को, रांची पूर्वी के लिए अशोक शर्मा और रांची पश्चिमी के लिए नन्दजी प्रसाद को प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, लोहरदगा में अमित सिंह, गुमला में राकेश भास्कर, सिमडेगा में सुबोध सिंह गुड्डू, खूंटी में सुनीता सिंह, चाईबासा में विनय जयसवाल, और चक्रधरपुर में शैलेन्द्र सिंह को दायित्व मिला है. सरायकेला खरसावां के प्रभारी मनोज मिश्रा, जमशेदपुर महानगर के बबन गुप्ता, और पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी दिनेश कुमार बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त, पलामू संभाग और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण तैनातियां हुई हैं. गढ़वा जिला प्रभारी के रूप में पंकज सिंह, पलामू में शशिभूषण भगत, लातेहार में मनीर उरांव, चतरा में अमरदीप यादव, हजारीबाग में किशुन दास, रामगढ़ में सुरेन्द्र महतो और कोडरमा में प्रवीण कुमार मेहता को जिम्मेदारी दी गई है. गिरिडीह महानगर की कमान डॉ. संजय सिंह और गिरिडीह ग्रामीण की सरोज सिंह को सौंपी गई है. बोकारो के प्रभारी सत्यनारायण सिंह और धनबाद महानगर के प्रभारी संजीव विजयवर्गीय होंगे, जबकि धनबाद ग्रामीण की जिम्मेदारी दिलीप वर्मा को दी गई है.

यह भी पढ़ें: ईंधन के बढ़ते दाम पर भड़की कांग्रेस, कल रांची के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान

प्रदेश नेतृत्व को भरोसा, नई टीम संगठन को बनाएगी धारदार

संताल परगना के जिलों में जामताड़ा के लिए प्रदीप साहू, दुमका के लिए अशोक उपाध्याय, देवघर के लिए यदुनन्दन पाठक, गोड्डा के लिए सुरेश साहू, साहेबगंज के लिए अमृत पांडेय और पाकुड़ के लिए निवास मंडल को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है. पार्टी नेतृत्व को भरोसा जताया है कि यह नई टीम प्रदेश में संगठन को और अधिक धारदार बनाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *