Chatra : लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड कार्यालयों, सरकारी परिसरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. प्रशासन की ओर से मिट्टी के घड़ों और अन्य माध्यमों से लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें और पानी की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो. इसके साथ ही जिला प्रशासन लोगों को हीट वेव से बचाव को लेकर भी जागरूक कर रहा है. लोगों से अपील की गई है कि वे बिना जरूरी काम के तेज धूप में बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें.

हीट वेव के बीच प्रशासन अलर्ट, चतरा में सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे पानी की व्यवस्था
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए चतरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. आमजनों को राहत देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों और प्रखंड परिसरों में प्याऊ लगाकर ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी व्यक्ति को गर्मी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है.
Also Read : बढ़ती तपिश में गहराया जलसंकट, कर्बला चौक के समीप रोड पर प्रदर्शन
