छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में कोडरमा के ट्रक ड्राइवर की मौत, छाया मातम

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरनानगर निवासी ट्रक ड्राइवर 32 वर्षीय मो. मनुवर (पिता स्व. मंजलुम) की मौत छत्तीसगढ़ के...

truck driver
ट्रक ड्राइवर की फाइल फोटो

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरनानगर निवासी ट्रक ड्राइवर 32 वर्षीय मो. मनुवर (पिता स्व. मंजलुम) की मौत छत्तीसगढ़ के बसना में सड़क दुर्घटना में हो गई. वहीं, सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उसका शव शनिवार की देर रात पैतृक गांव पूरनानगर आया. शव को देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

सड़क किनारे खड़े हाइवा से हो गई थी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ओडिशा के संबलपुर में स्टार रोडवेज में ट्रक ड्राइवर का काम करता था. मो. मनुवर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से टेलर में माल लोड कर निकला था. इसी दौरान बसना पहुंचते ही सड़क किनारे खड़े हाइवा से टक्कर हो गई, जिसे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, रविवार को ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन संघ के लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया तथा शौक संवेदना देते हुए एक मिनट का मौन रख कर मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं मृतक के परिजन को 21000 नगद की आर्थिक सहायता दी.

परिजनों को दी जाएगी सहायता राशि

इस दौरान ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन संघ के गिरिडीह जिला अध्यक्ष भुनेश्वर पासवान तथा कोडरमा जिला अध्यक्ष संजय कुमार भुइया ने संयुक्त रूप से कहा कि मृतक मो. मनुवर के परिवार को एक सप्ताह के बाद और भी आर्थिक सहयोग राशि दी जाएगी. जानकारी हो कि मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों समेत अपनी पत्नी को छोड़ गया. ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन संघ के संगठन मंत्री मो. इसराइल, अनवर अंसारी समेत तबरेज आलम, प्रमोद सिंह, नौशाद आलम, इम्तियाज, शमसुद्दीन मियां, मो. मुस्तफा, मो. इकबाल अली, अब्बास अंसारी, रवि कुमार दास सदस्य पहुंचे और मृतक के परिजन से मिले.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: कराईकेला स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, जिप सदस्य बसंती पुरती ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *