Click Here
Click Here
Click Here

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर विरोध दर्ज की

Pakur:में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. यह प्रदर्शन खाड़ी देश में युद्ध...

Pakur:में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. यह प्रदर्शन खाड़ी देश में युद्ध के चलते देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल गैस की कीमतों और आसमान छूती महंगाई के विरोध में किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक के समीप पाकुड़ दुमका मुख्य सडक में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कॉंग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा की जब चुनाव चल रहे थे, उस समय भी मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बेहद तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा के सांसदों और विधायकों के बड़े-बड़े काफिले सड़कों पर दौड़ रहे थे और पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उस समय देश में पेट्रोल,डीजल और गैस की कोई कमी नहीं दिख रही थी जो अब अचानक जनता पर बोझ डाला जा रहा है.

AlsoRead:बोकारो में वेदांता ईएसएल स्टील की बड़ी पहल: प्रोजेक्ट WADI के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर और सॉयल टेस्टिंग डिवाइस का हुआ उद्घाटन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *