Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने की छापेमारी

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई, नशीले पदार्थ और सामान बरामद

विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर SDPO कुमार गौरव, CO मनोज कुमार और हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने घाघरजानी गांव स्थित कृष्णा साहा के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 किलो 672 ग्राम गांजा, नशीले पदार्थों की तौल में इस्तेमाल होने वाले चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों सूरज दुबे (छिटका पाड़ा) और कृष्णा साहा (तारापुर) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आशंका है कि दोनों लंबे समय से क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े हुए थे. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. इस सफल अभियान में हिरणपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ALSO READ: नए कोर्स, नई डिग्री और विभागीय बदलाव, रांची विश्वविद्यालय की बैठक में होंगे कई अहम फैसले

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *