Click Here
Click Here
Click Here

राज्यपाल ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र, कहा- ‘करियर के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी’

Ranchi: राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि युवा केवल अपने करियर और व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र...

Ranchi: राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि युवा केवल अपने करियर और व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें. राजधानी में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक संसाधनों और स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली विरासत के लिए जाना जाता है. यहां का अनुभव विद्यार्थियों के लिए यादगार रहेगा और उन्हें देश की विविधता को समझने में मदद करेगा.

यह भी पढें: वायदों से नहीं पिघला आंदोलनकारियों का गुस्सा, राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

वर्तमान दौर ज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी का

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर ज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी का है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सोच, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता अहम योगदान दे सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना भी है. उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए करने का आह्वान किया. साथ ही विश्वास जताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत करेंगे.

यह भी पढें: राज्यसभा चुनावः रेडिसन ब्लू की छठी-सातवीं मंजिल पर एनडीए की नाकेबंदी, दो दिनों के लिए 32 कमरे किए गए हैं बुक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *