Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाना लक्ष्य : दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में IIM कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष उद्यमिता...

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में IIM कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं पर एक प्रेजेंटेशन दिया. ये प्रेजेंटेशन राज्य के उद्यमी महिलाओं को नवाचार के साथ व्यापार, बाजार और आय में बढ़ोत्तरी के साथ सफलता पर केंद्रित रहा. JSLPS ने पिछले दिनों IIM कोलकाता के साथ MOU कर राज्य की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता के लिए प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कदम बढ़ाया है. इस MOU के तहत त्रिवर्षीय योजना तैयार कर राज्य के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों में उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को विशेष तौर से प्रशिक्षित करने की योजना है. इस योजना के तहत राज्यभर के करीब 50 हजार महिलाओं का आंकड़ा तैयार करने के बाद सुयोग्य महिला उद्यमियों को इनक्यूबेशन तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा. महिला उद्यमियों को दिया जाने वाला ये प्रशिक्षण हिंदी-अंग्रेजी के साथ वीडियो फॉर्मेट में भी होगा. महिलाएं इस प्रशिक्षण के दौरान सवालों का जवाब ऑडियो मैसेज के जरिए भी आसानी से दे पाएंगी.

यह भी पढ़ें : राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में कर्मियों ने दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ठप होगा कामकाज

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

बता दें कि इस तकनीक से बिहार, पश्चिम बंगाल और असम की महिला उद्यमियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता हासिल की है. प्रेजेंटेशन के दौरान JSLPS से जुड़ी 1 लाख 24 हजार महिला उद्यमियों को इसका अधिक से अधिक लाभ देने पर जोर दिया गया. इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए. साथ ही JSLPS के द्वारा पहले से इस दिशा में किए जा रहे कार्यों के साथ IIM कोलकाता से जुड़कर महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने की बात कही.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पर भड़कीं मेयर रोशनी खलखो, बोलीं- ‘महिलाओं का मौका छीन लिया गया’

बाजार को देखते हुए उद्यम बढ़ाने की जरूरत

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आज विभाग के सहयोग से राज्य की महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र बहुत कुछ कर रही हैं. उन्हें नई तकनीक और बाजार में आवश्यकता के अनुरूप अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की जरूरत है. लखपति दीदी कैसे करोड़पति दीदी की श्रेणी में खड़ी हों, इस पर जोर दिया. मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव मनोज कुमार, IIM कोलकाता के CEO डॉ, विवेक कुमार राय, गौरव कपूर, JSLPS COO विष्णु परिदा, नीतीश सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *