Click Here
Click Here

अनियंत्रित कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, चार घायल

BERMO: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप गुरुवार की अहले...

BERMO: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप गुरुवार की अहले सुबह लगभग चार बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. गोमिया से बारात लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर जेएच 09 बीबी-2717 ने बोकारो थर्मल थाना के गश्ती वाहन बोलेरो जेएच 09 एटी-9814 को जोरदार टक्कर मार दी.

चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

इस टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग धनबाद के महूदा निवासी हैं. घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है, जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोटें लगी हैं. गश्ती दल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप, चालक और अन्य जवान सुरक्षित हैं.

add1

टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराए.

Also Read: रांची रोड पर स्कॉर्पियो पर गिरा विशाल सूखा पेड़, टला बड़ा हादसा

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉ अमर कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजनों को सूचित किया गया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया.

तेज रफ्तार और झपकी बनी हादसे की वजह

गश्ती दल के चालक ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और संभवतः चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *