Hazaribagh : हजारीबाग रोड पर विष्णुगढ़ के सात मील के पास बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे हाई-वोल्टेज बिजली के बड़े लोहे के टावरनुमा खंभे (डीपी) से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पूरा ढांचा उखड़कर ट्रक के ऊपर और सड़क पर आ गिरा. हादसा रात करीब 1 : 30 बजे की है. घटना के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है. बिजली का भारी-भरकम लोहे का पोल, उसमें लगे दर्जनों इंसुलेटर और तार मलबे की तरह बिखरे गये. रात का समय होने के कारण किसी के जान जाने की जानकारी नहीं है.
बड़ी अनहोनी टली, बिजली आपूर्ति ठप
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ट्रक खंभे को तोड़ते हुए एक नालेनुमा जगह पर जाकर फंसा. ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए. इस टक्कर से हाईटेंशन तार टूट गया. जिससे सात मील और आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. बिजली विभाग को भारी नुकसान का अंदेशा है.
मौके पर जुटे लोग, पुलिस जांच जारी
सुबह होते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों में इस बात को लेकर राहत है कि कोई जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और क्रेन की मदद से ट्रक व टूटे खंभे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
ALSO READ : झारखंड सचिवालय सेवा कैडर रिव्यू कमेटी का पुनर्गठन,संघ को मिली कमेटी में जगह
