Newswave: UP ATS ने जाली नोटों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है , कासगंज से गिरफ्तार राजा उर्फ समीरुल और अजीम खान से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.
पाकिस्तान से नेपाल-बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचते थे नकली नोट
जांच में पता चला कि जाली भारतीय नोट पाकिस्तान से बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते भारत लाए जाते थे. इसके बाद इन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था.
महिलाएं ट्रेन से करती थीं सप्लाई
एटीएस के अनुसार, गिरोह की महिलाएं ट्रेन के जरिए जाली नोटों को 10 राज्यों तक पहुंचाती थीं ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. इसके बाद स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से नकली नोट बाजार में खपाए जाते थे.
कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
जांच एजेंसियों का मानना है कि इस रैकेट से कई और लोग जुड़े हैं. एटीएस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
ALSO READ: हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति में 70 सीटें रिजर्व रखने का दिया आदेश
