Ranchi: 730 करोड़ के जीएसटी घोटाला मामला के आरोपी विक्की भलोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी. मामले की सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में चल रही है. इसी माह के शुरू में जमानत याचिका दाखिल गई थी. बता दें कि विक्की भलोटिया और शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया का होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के सेल में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

क्या है मामला
यह मामला शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 730 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े से जुड़ा है. मामले में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज किया है. ईडी ने जीएसटी घोटाले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, शिवकुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता आदि शामिल हैं.
Read Also: नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का अभियुक्त को 20 साल
