Click Here
Click Here
Click Here

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड किया जाम, मुआवजे की कर रहे मांग

Ranchi: राजधानी के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसा हुआ था. हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए...

युवक की मौत पर ग्रामीणों ने रिंग रोड जाम कर मुआवजे की उठाई मांग
युवक की मौत पर ग्रामीणों ने रिंग रोड जाम कर मुआवजे की उठाई मांग

Ranchi: राजधानी के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसा हुआ था. हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने किया रिंग रोड जाम

मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रिंग रोड जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, युवक रिंग रोड पार कर रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Also Read: गिरिडीह में NHM के 101 रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती, रोस्टर क्लियरेंस पूरा, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश

मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग

ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई है. पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं. इस मामले को लेकर टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है. उनके द्वारा मुआवजे समेत अन्य कई मांगें की जा रही हैं. फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *