Click Here
Click Here
Click Here

Viral Video: तेज रफ्तार स्कूटी सवार लड़की ने मारी हाई जंप, फिर सड़क पर गिरी

Newswave Desk: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और...

Newswave Desk: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं. बता दें, इस वायरल वीडियो वीडियो में एक लड़की तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए सड़क पर आती दिखाई देती है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसके साथ ऐसा हादसा होता है जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं.

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की तेज स्पीड में स्कूटी चला रही होती है. इसी दौरान वह सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को समय रहते नहीं देख पाती. जैसे ही स्कूटी स्पीड ब्रेकर पर चढ़ती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और लड़की हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरती है.हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं और हालात संभालने की कोशिश करते हैं. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

TWITTER LINK

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे लापरवाही बताया, तो कुछ ने सड़क निर्माण और स्पीड ब्रेकर की डिजाइन पर सवाल उठाए.

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “वाह दीदी, क्या स्टंट था.”
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “धीरे चलाना चाहिए था, यह उसी का नतीजा है.”

कुछ लोगों ने स्पीड ब्रेकर की बनावट को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा कि इसे सही तरीके से नहीं बनाया गया है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ये स्पीड ब्रेकर है या उड़ान भरने का रैंप?”

यह वीडियो एक बार फिर सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को याद दिला रहा है.

ALSO READ: UPI पेमेंट के लिए अलग बैंक अकाउंट रखना क्यों है समझदारी? जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *