Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में जून में टी20 लीग की शुरुआत, JSCA ने SJ Uplift को सौंपी जिम्मेदारी

Ranchi: झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. Jharkhand State Cricket Association ने राज्य...

Ranchi: झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. Jharkhand State Cricket Association ने राज्य में टी20 क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए SJ Uplift को नियुक्त किया है. यह करार सात वर्षों के लिए किया गया है, जिसके तहत फ्रेंचाइजी आधारित प्रोफेशनल लीग का विकास और संचालन किया जाएगा.

जून के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है लीग

इस लीग की शुरुआत जून के पहले सप्ताह से होने की संभावना है. पहले सीजन में छह टीमें हिस्सा लेंगी और दर्शकों के लिए मैचों का प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा. लीग में पुरुषों के साथ-साथ महिला क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

JSCA अध्यक्ष ने इसे बताया बड़ा कदम

Ajaynath Shahdeo ने कहा कि यह पहल झारखंड में एक संगठित और टिकाऊ क्रिकेट ढांचा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वहीं Sambhav Jain ने इसे क्षेत्रीय खेलों के विकास की दिशा में अहम अवसर बताया और मजबूत लीग संरचना विकसित करने की बात कही.

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shahbaz Nadeem ने कहा कि यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच साबित होगी और उन्हें आगे चलकर Indian Premier League तक पहुंचने का मौका भी मिल सकता है.

Saurabh Tiwary ने बताया कि लीग में सभी 12 जिलों के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. साथ ही महिला लीग में तीन टीमें भाग लेंगी. खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन और बिडिंग प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा.

कॉरपोरेट भागीदारी से बढ़ेगा लीग का स्तर

JSCA के उपाध्यक्ष Sanjay Pandey ने कहा कि इस पहल से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कई बड़े कॉरपोरेट समूहों की भागीदारी से लीग का स्तर और आकर्षण भी बढ़ेगा.

ALSO READ: महंगाई का नया झटका ! पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत, आम आदमी की बढ़ सकती है परेशानी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *