Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मां की बीमारी का बहाना बनाकर 3500 रुपये ट्रांसफर कराए, भाग रही युवती को लोगों ने दबोचा

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित सब्जी मंडी में एक युवती ने एक सब्जी विक्रेता से कैश देने के नाम पर...

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित सब्जी मंडी में एक युवती ने एक सब्जी विक्रेता से कैश देने के नाम पर 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और मौके से फरार हो गई.

पीछा कर पकड़ा गया

घटना के बाद सब्जी विक्रेता ने युवती का पीछा किया. करीब 500 मीटर दूर राज हाई स्कूल रोड के पास उसे पकड़ लिया गया. इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाना ले गई. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: HC में आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर(HuT) से जुड़े चार आरोपियों की बेल पर सुनवाई

मां की बीमारी का दिया हवाला

सब्जी विक्रेता ने बताया कि युवती ने कहा था कि उसकी मां बीमार है और उसे तत्काल पैसों की जरूरत है. उसने 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया और बदले में नकद राशि देने की बात कही.

पैसे मिलते ही हुई फरार

विक्रेता के अनुसार, जैसे ही उसने 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, युवती वहां से फरार हो गई. बाद में उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल नगर थाना पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *