Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में नवनिर्मित दो मंजिला मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की...

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान आरती देवी (60 वर्ष), पति राजेंद्र मेहता, के रूप में हुई है.

बारिश के दौरान दीवार गिरने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मेहता का दो मंजिला मकान निर्माणाधीन था. शुक्रवार दोपहर बारिश होने के दौरान दो महिलाएं मकान की छत के नीचे खड़ी थीं. इसी बीच एक महिला घर के अंदर चली गई, जबकि आरती देवी वहीं खड़ी रहीं. कुछ देर बाद जब बारिश बंद हुई तो घर के अंदर गई महिला बाहर निकली और आरती देवी को खोजने लगी. इसी दौरान एक बच्ची ने देखा कि दीवार के नीचे कोई दबा हुआ है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: कराईकेला पंचायत भवन में राजस्व शिविर आयोजित, 49 लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरित

दीवार के नीचे दबी मिली महिला, मौके पर हुई मौत

इसके बाद शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को दीवार के नीचे से बाहर निकाला गया. पहचान करने पर पता चला कि दीवार के नीचे दबने से आरती देवी की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *