कपड़ा धोने गई महिला की मौत, नदी में मिला शव, गांव में मातम

GUMLA: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित जग बगीचा झीरगा बांध से 45 वर्षीय कुमारी उराइन का शव पुलिस ने बरामद किया...

GUMLA: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित जग बगीचा झीरगा बांध से 45 वर्षीय कुमारी उराइन का शव पुलिस ने बरामद किया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृतका के पुत्र के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी मां नदी में कपड़ा धोने और स्नान करने गई थीं. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

बच्चों ने नदी में शव देखा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसी दौरान चरवाही कर रहे बच्चों ने नदी में एक महिला का शव देखा और इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कुमारी उराइन के रूप में की गई. आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप के कारण उन्हें चक्कर आ गया होगा, जिससे वे बेहोश होकर पानी में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. घटनास्थल पर उनके कपड़े धोकर सूखने के लिए रखे मिले. सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *