Click Here
Click Here

डैम में डूबने से महिला की मौत, पांच बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Koderma: सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में बुधवार को एक महिला की डूबने से मौत हो गई. मृतका...

Koderma: सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में बुधवार को एक महिला की डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम लेम्बो निवासी सरिता देवी (35) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपनी दो बेटियों के साथ डैम में कपड़ा धोने गई थीं, इसी दौरान पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर खिंचती चली गईं.

मां ने बेटियों को बचाया, खुद चली गई गहरे पानी में

अपनी मां को डूबता देख दोनों बेटियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और बहाव जानलेवा साबित हुआ. बेटियों के अनुसार, सरिता देवी ने यह महसूस किया कि उन्हें बचाने के प्रयास में बेटियां भी डूब सकती हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दोनों बेटियां तो बच गईं, लेकिन सरिता देवी गहरे पानी में समा गईं और उनकी जान नहीं बच सकी.

ALSO READ: लेडी सुपरवाइजर नियुक्ति मामले मे हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

ग्रामीणों ने निकाला शव, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद चीखती-चिल्लाती बच्चियों ने गांव वालों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सरिता का शव पानी से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि सरिता देवी का मायका बजानियां और ससुराल धर्मपुर में है. फिलहाल वह लेम्बो में आवास योजना के तहत बने अपने नए घर में रह रही थीं.

पांच बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा मां का साया

सरिता देवी अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं. घर की छत और ममता का साया एक साथ छिन जाने से मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *