Chakradharpur: नव नियुक्त चक्रधरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक का कराईकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा, कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा. कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विवेक मिश्रा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष हीरालाल खंडायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजू प्रमाणिक, राकेश त्रिपाठी, विजय नाग, वीरू त्रिपाठी, शंकर प्रजापति समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मेयर-उपमेयर के शपथ पत्र में त्रुटि का आरोप, आयोग ने सक्षम न्यायालय में अर्जी याचिका देने की दी सलाह
