डी-कोर मॉल पार्किंग में फायरिंग, लाइसेंसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर मॉल की पार्किंग में देर रात फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस...

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर मॉल की पार्किंग में देर रात फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने के आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद मौके से गोली का खोखा, ऑटोमेटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात करीब 10:50 बजे सूचना मिली कि डी-कोर मॉल में फायरिंग हुई है. सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पार्किंग से एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया, जिस पर एचपीएम 25.32 अंकित था.

लोगों में डर फैलाने का आरोप

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने लोगों में डर और अशांति फैलाने के उद्देश्य से अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

Also Read: ड्रग पैडलर नैतिक कुमार गिरफ्तार, 1.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

छापेमारी कर आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज करते हुए धारा 292 बीएनएस 2023 एवं 27/30 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय तपेश्वर प्रसाद, निवासी हमिदगंज, डाल्टनगंज, पलामू एवं वर्तमान पता साहू चौक, पुंदाग, रांची के रूप में हुई है.

पिस्टल और जिंदा गोलियां जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन सहित चार जिंदा गोलियां और फायर किया गया खोखा बरामद किया है. बरामद पिस्टल पर “मल्होत्रा डिफेंस एमएसडी सुपर कैलिबर .32” अंकित है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *