विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, अनुभव व सम्मान का उत्सव: डालसा

Ranchi: डालसा ने शुक्रवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अपना घर’ ओल्ड-एज-होम हेसाग हटिया, रांची में विधिक जागरूकता कार्यक्रम...

World Senior Citizens' Day: A Celebration of Experience and Respect – DALSA

Ranchi: डालसा ने शुक्रवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अपना घर’ ओल्ड-एज-होम हेसाग हटिया, रांची में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. आयोजन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह न्यायामूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, अनुभव व सम्मान का उत्सव है. डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन के इस पड़ाव को पूरे स्वाभिमान और गरिमा के साथ जी सकें.

कल्याण अधिनियम – 2007 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई जानकारी 

अकेले नहीं हैं आप के तहत बुजुर्गों को यह विश्वास दिलाना है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है. उन्होंने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण सुरक्षा और कल्याण अधिनियम – 2007 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी संगीता सिंह, संजय उरांव, दिपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, शिवानी तिर्की, करसेंसिया बाखला सहित ओल्ड-एज-होम के कर्मचारी और वृद्धजन उपस्थित थे.

ALSO READ : पलामू: मेदिनीनगर नगर निगम की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस का एकदिवसीय धरना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *