Ranchi: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1,94,73,42,600 रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या में भारी वृद्धि करना, अत्याधुनिक आवासीय और शैक्षणिक ब्लॉक का निर्माण करना तथा मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है.

MBBS की सीटों का होगा विस्तार
एमबीबीएस की मौजूदा अंडरग्रेजुएट सीटों को 100 से बढ़ाकर 250 सीटें किया जाएगा.यूजी सीटों के साथ-साथ पीजी सीटों की क्षमता को भी बढ़ाकर 200 सीटें किया जाएगा. पोस्ट-पीजी की 16 सीटों से बढ़ाकर 50 सीटें किया जाएगा. इसके साथ ही अन्य सभी सहायक बुनियादी ढांचे, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और सेवाएं भी विकसित की जाएंगी.



आवासीय ब्लॉकों का निर्माण और लागत
- प्रोफेसर ब्लॉक : 18,22,67,945.09 रुपये
- एसोसिएट प्रोफेसर ब्लॉक : 11,99,88,701.79 रुपये
- असिस्टेंट प्रोफेसर ब्लॉक : 18,22,67,945.09 रुपये
- पोस्ट पीजी रेजिडेंस ब्लॉक : 23,99,77,403.58 रुपये
- फर्नीचर कार्य: 2,98,51,633.28 रुपये
- इलेक्ट्रिकल कार्य: 8,32,01,926.41 रुपये
- प्लंबिंग कार्य: 3,54,38,936.50 रुपये
- फायर फाइटिंग कार्य: 1,91,21,195.58 रुपये
पुराने और असुरक्षित ढांचों का विध्वंस
- मौजूदा ओपीडी पुरानी बिल्डिंग: 57,04,455.64 रुपये
- परित्यक्त बिल्डिंग: 11,50,221.69 रुपये
- मोर्चरी एवं पोस्ट मॉर्टम कक्ष: 4,78,460.00 रुपये
- एकेडमिक ब्लॉक में लेक्चर हॉल: 6,20,830.00 रुपये
- डॉक्टर रेजिडेंस: 33,12,301.63 रुपये
- डॉक्टर गेस्ट हाउस: 5,91,100.00 रुपये
- क्लास-4 क्वार्टर: 6,24,770.00 रुपये
साइट विकास कार्य और लागत
- बाउंड्री वॉल: 63,58,850.34 रुपये
- मुख्य प्रवेश द्वार : 67,18,645.08 रुपये
- चिकित्सा उपकरणः 85,00,00,000.00 रुपये
वित्तीय वर्षवार अनुमानित खर्च
- वित्तीय वर्ष 2026-27: 38,94,68,517 रुपये (20 प्रतिशत)
- वित्तीय वर्ष 2027-28: 58,42,02,775.50 रुपये (30 प्रतिशत)
- वित्तीय वर्ष 2028-29: 58,42,02,775.50 रुपये (30 प्रतिशत)
- वित्तीय वर्ष 2029-30: 38,94,68,517 रुपये (20 प्रतिशत)
- कुल योग: 1,94,73,42,585 रुपये (100 प्रतिशत)
