चाईबासा पुलिस का बड़ा एक्शन: 33 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

Chaibasa: पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है....

seraikela
Lost Mobile

Chaibasa:  पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और तकनीकी अनुसंधान की मदद से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 33 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

33 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने बरामद किए गए सभी 33 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिए. मोबाइल लौटाने के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टुटी तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पूजा कुमारी मौजूद रहीं. अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए चाईबासा पुलिस का आभार जताया.

थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को आम जनता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए.

मोबाइल गुम या चोरी होने पर क्या करें?

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. इसके साथ ही Sanchar Saathi App पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, ताकि तकनीकी सहायता के जरिए मोबाइल की जल्द बरामदगी सुनिश्चित की जा सके.

मोबाइल चोर गिरोह से सतर्क रहने की अपील

चाईबासा पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में अन्य जिलों और राज्यों से आकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं हाट-बाजारों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं. ये गिरोह चोरी किए गए मोबाइल को दूसरे राज्यों में बेच देते हैं. पुलिस ने नागरिकों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखने की अपील की है.
ALSO READ: चाईबासा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *