सरायकेला : शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ AIDSO का राज्य सम्मेलन 19-20 दिसंबर को रांची में

Seraikela: प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्र आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO)...

AIDSO

Seraikela: प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्र आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) का 8वां झारखंड राज्य छात्र सम्मेलन 19 और 20 दिसंबर को रांची में आयोजित होगा. सम्मेलन में सरकारी स्कूलों को बंद करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली, छात्रों को छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को रद्द करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

परीक्षा धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला

AIDSO झारखंड प्रदेश काउंसिल की बैठक सोमवार को केंद्रीय काउंसिल के अध्यक्ष सौरभ घोष की मौजूदगी में हुई. बैठक में परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया. संगठन का कहना है कि सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार को सरकारी स्कूलों की बंदी पर रोक लगाने और पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने की जरूरत है.

ईमानदार छात्रों की नौकरी सुरक्षित रखने की मांग

प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार द्वारा लिए गए फैसले का मामला अब कोर्ट में है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट और रांची हाईकोर्ट मामले में संवेदनशील भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से नौकरी पाने वाले छात्रों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. सोहन महतो ने सरकार से जल्द जांच पूरी कर ईमानदार छात्रों की नौकरी सुरक्षित रखने तथा भ्रष्ट तरीके से नौकरी पाने वालों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि बर्खास्तगी के बाद खाली होने वाले पदों पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके. बैठक में प्रदेश के सभी नेतृत्वकारी सदस्य मौजूद रहे.

ALSO READ: गिरिडीह में उद्योगों की मांग के अनुरूप बनेगी कौशल विकास योजना, युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार का अवसर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *