जामताड़ा: पबिया स्कूल में 19 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित, प्रवीण मंडल अध्यक्ष और पुतुना देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं

Jamtara:उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र की देखरेख में आयोजित बैठक...

Jamtara:उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र की देखरेख में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों का चयन शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से किया गया. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी नहीं की, जिसके बाद दोनों पदों पर निर्विरोध चयन हुआ.

प्रवीण अध्यक्ष, पुतुना देवी उपाध्यक्ष 

बैठक में प्रवीण कुमार मंडल को निर्विरोध अध्यक्ष और पुतुना देवी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के कुल 19 सदस्यों का गठन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पदेन सचिव की जिम्मेदारी दी गई. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी को सचिव बनाया गया.

शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर जोर

समिति के गठन के दौरान विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और अभिभावकों तथा शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई. नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने विद्यालय के विकास में समिति की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की बात कही.

शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

मौके पर शिक्षक श्याम नंदन किशोर, प्रसनजीत मंडल सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र ने नवगठित समिति के सदस्यों से विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने की अपील की. समिति के गठन के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी.
ALSO READ: गिरिडीह: घर में घुसे 5-6 संदिग्ध चोर, दो माह में दूसरी बार चोरी की कोशिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *