Gumla: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठनात्मक पुनर्गठन एवं सुदृढ़ीकरण के तहत श्री विजय यादव जी को विश्व हिंदू परिषद, गुमला विभाग का विभाग संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है. उनके इस मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं सनातन धर्मावलंबियों में अत्यंत हर्ष और उत्साह का माहौल है. विजय यादव जी को गुमला विभाग संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विहिप के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं. विजय यादव 20 वर्ष से लगातार सक्रिय हैं और संगठन का कर कर रहे हैं इससे पूर्व वे पलामू विभाग में सेवा रत्त थे. वहीं, केशव चंद्र साय जी को जिला संगठन मंत्री की दायित्व मिला.

धर्म व संस्कृति की रक्षा करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा : श्री यादव
इस अवसर पर बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री यादव के कुशल नेतृत्व, समर्पण और संगठनात्मक अनुभव से क्षेत्र में संगठन को एक नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी. साथ ही, समाज में धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा व संवर्धन के कार्यों में गति आएगी.अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए विजय यादव जी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा, “हिंदू समाज को एकजुट करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और धर्म व संस्कृति की रक्षा करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा.”बधाई देने वालों में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे.

ALSO READ : पटना हाईकोर्ट में 68 असिस्टेंट पद के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 27 तक करें आवेदन


