हजारीबाग: गुजरात से सकुशल वापस लाई गई 18 वर्षीय अर्चना, टाटीझरिया पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Hazaribagh: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेडमकला गांव से घर में बिना बताए बाहर काम करने के लिए निकली 18 वर्षीय युवती को...

18-Year-Old Archana Safely Brought Back from Gujarat, Tatijhariya Police Hands Her Over to Family
18-Year-Old Archana Safely Brought Back from Gujarat, Tatijhariya Police Hands Her Over to Family

Hazaribagh: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेडमकला गांव से घर में बिना बताए बाहर काम करने के लिए निकली 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने गुजरात से सकुशल वापस बुलाकर उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवती की सुरक्षित घर वापसी हो सकी.

18 अगस्त को दर्ज कराया गया था आवेदन

जानकारी के अनुसार बेडमकला निवासी परमेश्वर महतो की पत्नी अनीता देवी ने 18 अगस्त 2026 को टाटीझरिया थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी बेटी अर्चना कुमारी (उम्र करीब 18 वर्ष) घर में बिना बताए काम करने के लिए बाहर चली गई है. परिजन युवती को लेकर चिंतित थे और उसकी तलाश कर रहे थे.

Also Read: हजारीबाग: GCERT के उप सचिव ने पीएम श्री उच्च विद्यालय गंगपांचो का किया निरीक्षण

गुजरात से बुलाकर परिजनों को सौंपा

मामले की जानकारी मिलते ही टाटीझरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस के प्रयास से युवती को गुजरात से वापस बुलवाया गया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अर्चना कुमारी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस की तत्परता से बेटी के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली. स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *