हजारीबाग: थाना दिवस में भूमि विवाद समेत कई मामलों का हुआ निपटारा

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस...

थाना दिवस में भूमि विवाद समेत कई मामलों का हुआ निपटारा

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारियों की मौजूदगी में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया.

कई थानों में आयोजित हुआ थाना दिवस

जिले के टाटीझरिया, कटकमसांडी, कटकमदाग, केरेडारी, मुफस्सिल, बरही, कोर्रा, उरीमारी, दारू, ईचाक, गिद्दी और चलकुशा थाना में थाना दिवस का आयोजन हुआ. पुलिस एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की.

भूमि विवाद समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई

थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, CIAR पोर्टल से जुड़े मामले, साइबर अपराध, नशे के विरुद्ध शिकायत, महिला अपराध, पारिवारिक विवाद, कोर्ट परिवाद और लड़ाई-झगड़े समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया.

पुलिस-प्रशासन के बेहतर समन्वय पर जोर

थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ पुलिस और अंचल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. विशेष रूप से भूमि विवाद जैसे मामलों में दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिकायतों की जानकारी ली, ताकि विवादों का समय पर समाधान किया जा सके.

ALSO READ: हजारीबाग: गुजरात से सकुशल वापस लाई गई 18 वर्षीय अर्चना, टाटीझरिया पुलिस ने परिजनों को सौंपा

लोगों से थाना दिवस में पहुंचने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर थाना दिवस में पहुंचें और संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखें. अधिकारियों के अनुसार, छोटे विवादों का समय रहते समाधान होने से अनावश्यक विवाद बढ़ने की संभावना को कम किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *