कार में पानी के जार में मिला 240 लीटर चुलाई शराब, पुलिस ने किया जब्त

Ranchi: तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाईल चौक-हजाम रोड पर पुलिस ने कार में पानी के 12 जार में रखा 240 लीटर चुलाई...

Ranchi: तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाईल चौक-हजाम रोड पर पुलिस ने कार में पानी के 12 जार में रखा 240 लीटर चुलाई महुआ शराब जब्त किया है. पुलिस ने सुगिया (पैरेट) कलर की मारुती सुजुकी जिमनी कार (JH01FK6229) जब्त कर लिया. जबकि अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर कार का चालक और उसका साथी भागने में सफल रहे. 

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार 13 जून की रात करीब 9:30 बजे तुपुदाना पुलिस को गश्ती के दौरान हजाम की तरफ से एक कार तेज रफ्तार में आती दिखी. पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख चालक ने गाड़ी को सड़क के बाईं ओर झाड़ी में रोक दिया. पुलिस उन्हें पकड़ पाते उससे पहले ही चालक और उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग गए. 

Read Also: हजारीबाग बार एसोसिएशन को बड़ा झटका, वरीय अधिवक्ता विश्वंभर नाथ सहाय का निधन, 15 जून को न्यायालय कार्य से अलग रहेगे अधिवक्ता

डिक्की और सीटों से बरामद हुए 12 जार

जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो बीच की सीट के पास से 20-20 लीटर वाले 5 जार और डिक्की खोलने पर 7 जार बरामद हुए. कुल 12 जारों में करीब 240 लीटर अवैध देशी महुआ शराब भरी हुई थी. मौके पर शराब का कोई दावेदार न मिलने पर पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *