डगरनवां में सांप के काटने से 25 वर्षीय महिला की मौत

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदरवर्ती पंचायत डगरनवां के फुटलाही में शनिवार अहले सुबह जहरीले सांप के काटने से एक...

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदरवर्ती पंचायत डगरनवां के फुटलाही में शनिवार अहले सुबह जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान सोनिया मुर्मू (25 वर्ष), पति शंकर हेमर्म के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया मुर्मू अपने घर में जमीन पर सो रही थी. इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 5 बजे जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद वह चिल्लाने लगी, जिस पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड स्थित बेलाटांड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

शव कब्जे को लेकर हल्का विरोध

घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना के एसआई रवि प्रकाश पंडित और एसआई नितायचंद्र साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों ने विरोध किया. हालांकि समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: अभियंताओं की प्रोन्नति पर HC का आदेश, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक नहीं बन सकते मुख्य अभियंता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *