पाकुड़ : 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद

Pakur : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे अंदर चोरी की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने इस...

Pakur :  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे अंदर चोरी की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 3 जून को महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित एक घर में चोरी की घटना हुई थी. इसकी सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

छापेमारी दल का गठन

वहीं, एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैन्युअल और टेक्निकल इनपुट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 16,500 नगद, रेडमी मोबाइल, चांदी का बाला और चांदी का टीका बरामद किया है. आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है.

 

ALSO READ : AI के इस्तेमाल पर SC ने जारी किया नियम, मांगे सुझाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *