Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लसीका फाइलेरिया (LF) से प्रभावित 35 पात्र लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. प्रमाण-पत्र का वितरण ACMO डॉ. धनुर्जय सुंबरुई और सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर ने किया.
सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मिलने से लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, कौशल विकास, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी.
फाइलेरिया मरीजों को अधिकारों से जोड़ने की पहल
अधिकारियों ने कहा कि यह प्रमाण-पत्र केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रभावित मरीजों को उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है.
पिरामल फाउंडेशन ने किया सहयोग
कार्यक्रम के आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने लाभार्थियों की पहचान, दस्तावेज संग्रह, पंजीकरण और समन्वय में सहयोग किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
ALSO READ: पलामू : चबूतरा और घाट निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विकास कार्य में आयेगी तेजी : मीना देवी
