गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर 50 लाख की मांगी गई रंगदारी

Ranchi: राजधानी रांची के जलजोगा रेस्टोरेंट के संचालक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. यह रंगदारी गैंगस्टर प्रिंस खान...

Ranchi: राजधानी रांची के जलजोगा रेस्टोरेंट के संचालक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. यह रंगदारी गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई है. बताया जाता है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को प्रिंस खान के आदमी बताया और कहा कि 50 लाख रुपए रंगदारी चाहिए. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी. इस मामले को लेकर लोअर बाजार थाना में शिकायत दर्ज की गई है. लोअर बाजार थाने की पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जांच में जुट गई है और यह पता की कोशिश की जा रही है कि किन लोगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगी है. फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: आरयू के 18 कॉलेजों में पीजी बंद करने और बीआईटी मेसरा से होम स्टेट कोटा हटाने के फैसले पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *