News Wave Desk: सुबह की अच्छी शुरुआत पूरे दिन को शानदार बना सकती है. आजकल अधिकतर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल देखने लगते हैं और फिर जल्दबाजी में ऑफिस के लिए भागने लगते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जागने के बाद के शुरुआती 60 मिनट आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. यही पहला एक घंटा आपकी दिनभर की ऊर्जा (Energy), मूड और फोकस को तय करता है. इसलिए, सुबह की शुरुआत में स्क्रीन से दूर रहकर, खुद को थोड़ा समय देना चाहिए.

सबसे पहले पानी पिएं और 5 मिनट सुकून के साथ बैठें:

अलार्म बजते ही मोबाइल न देखें. उठकर 1 गिलास गुनगुना पानी पीजिए, जिससे रातभर की डिहाइड्रेशन दूर हो जाए. इसके बाद आंखें बंद कर 5 मिनट गहरी सांस लें. नीचे दिए गए कुछ आदतों को ध्यान से पढ़े
शरीर को एक्टिव करें:

15 मिनट स्ट्रेचिंग या योग करें. सूर्य नमस्कार, हल्की एक्सरसाइज या जंपिंग जैक से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी.
दिमाग को जगाएं:

10 मिनट किताब पढ़ें, जर्नल लिखें या दिन के जरूरी टास्क नोट करें. इससे दिमाग को सही दिशा मिलती है और दिनभर फोकस बना रहता है.
धूप और ताजी हवा लें:

10 मिनट बालकनी या छत पर धूप में बैठें. इससे विटामिन D मिलेगा और मूड भी अच्छा रहेगा. चाहें तो ग्रीन टी या नींबू पानी पी सकते हैं.
हेल्दी नाश्ता जरूर करें:

ओट्स, फल, अंडे या दलिया जैसे पौष्टिक विकल्प लें. चीनी और तले-भुने खाने से बचें, क्योंकि नाश्ता पूरे दिन की फ्यूल है.
दिन की प्लानिंग करें:

बिस्तर समेटें और जरूरी टास्क की लिस्ट देखें. यह छोटी-सी आदत भी दिन को प्रोडक्टिव बनाती है.
मॉर्निंग रूटीन का मतलब जल्दी उठना नहीं, बल्कि 45-60 मिनट अपने लिए निकालना है. 21 दिन तक अपनाएं, असर खुद महसूस करेंगे.
ALSO READ: भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के कुछ आसान तरीके
