Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम धरहरा स्थित बिरहोर कॉलोनी में PVTG समुदाय के समग्र विकास एवं सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य PVTG परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमार सौरभ ने बिरहोर टोला का निरीक्षण किया. उन्होंने PVTG परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. शिविर में पंचायत सचिव सिकंदर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार शर्मा, जनसेवक अशोक ठाकुर, मिंटू रजक, डॉ. इम्तियाज, संतोष यादव, मुकेश दास, मनोज कुमार, वार्ड सदस्य अर्जुन दास, रोजगार सेवक दीपक कुमार, बीएफटी महेंद्र टुडू, सहिया, जल सहिया समेत बड़ी संख्या में PVTG परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

AlsoRead:SIR में कोई पात्र मतदाता न छूटे, पाकुड़ में के. रवि कुमार ने घर-घर जाकर की दस्तावेज जांच

