पलामू में NH-139 निर्माण स्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो मजदूर घायल

Palamu : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजडेरवा में नेशनल हाईवे-139 के फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के अस्थायी कैंप...

firing
Rapid firing at NH-139 construction site in Palamu

Palamu : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजडेरवा में नेशनल हाईवे-139 के फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के अस्थायी कैंप पर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. देर रात करीब दो बजे बाइक से पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ऊपर बने मजदूरों के कैंप में घुसकर गोलियां चलाई. इस हमले में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनमें पश्चिम बंगाल (पुरुलिया) निवासी अजय हांसदा और संजय हांसदा शामिल है. फायरिंग के दौरान अजय हांसदा के पैर में गोली लगी है, जबकि संजय हांसदा के पेट में गोली लगी है. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घटनास्थल से खोखे और गैंग का पर्चा बरामद

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान चार खाली खोखे और राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा एक हस्तलिखित पर्चा बरामद हुआ है. पुलिस आशंका जता रही है कि यह हमला निर्माण कार्य में लगी एजेंसी से लेवी वसूलने या दहशत फैलाने के मकसद से किया गया है.

एसपी के नेतृत्व में सर्च अभियान जारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस आसपास के रास्तों और संदिग्ध ठिकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हाईवे निर्माण कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारियों और मजदूरों में भय का माहौल है, जिसे देखते हुए निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है.

ALSO READ: हज-2027 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर चयन प्रक्रिया शुरू: CBT व इंटरव्यू से चुने जाएंगे 13 SHI, 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *