एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, अब काउंटिंग की बारी

Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए आज यानि शुक्रवार को वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गई है जिसके बाद...

Voting for Advocate Association elections ends, now it's time for counting

Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए आज यानि शुक्रवार को वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गई है जिसके बाद अब कल यानि शनिवार को मतों की गिनती शुरू की जाएगी. इस बार करीब 72 प्रतिशत वकीलों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया है. कुल 16 पदों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है. मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला.वर्तमान समय में ऋतू कुमार हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष हैं और नवीन कुमार महासचिव इन दोनों के समक्ष अपनी कुर्सी बचाना बड़ी चुनौती है.

ज्वलंत मुद्दे और चार वर्षों के काम को देखते हुए की गई वोटिंग 

हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होता दिख रहा है. क्योंकि अधिवक्ताओं के ज्वलंत मुद्दे और चार वर्षों के काम का आकलन कर अधिवक्ताओं  ने इस बार वोटिंग की.अध्यक्ष पद के लिए इस बार वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा उम्मीदवार हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नविन कुमार सिंह और जयशंकर तिवारी किस्मत आजमा रहे हैं वही महसचिव के पद के लिए नविन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार के चुनाव में कुल 96 उम्मीदवार हैं.

ALSO READ : गिरिडीह: पारसनाथ इंटर कॉलेज की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल, राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *