हजारीबाग: लापता युवक का शव कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी, शुक्रवार शाम से था लापता

Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कपका गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार शाम से लापता 34 वर्षीय...

Hazaribagh: Discovery of missing youth's body in a well causes a stir in the area; he had been missing since Friday evening.

Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कपका गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार शाम से लापता 34 वर्षीय राजेश कुमार का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ. शव कुएं में पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला. मृतक की पहचान कपका निवासी राजेश कुमार, 34 वर्ष, पिता बाजो ठाकुर के रूप में हुई है. शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने उसके दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई है. बताया गया कि राजेश के कपड़े की जेब से उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

1 अगस्त की शाम अपने घर के पास से अचानक लापता था युवक

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपने घर के पास से अचानक लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इस संबंध में उसके पिता बाजो ठाकुर ने बरकट्ठा थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी थी. आवेदन में बताया गया था कि राजेश के पास मोबाइल फोन था, लेकिन फोन करने पर वह बंद मिल रहा था. परिजनों ने सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की थी.

मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक  

परिजनों के अनुसार पिछले करीब एक महीने से राजेश की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही थी. रविवार सुबह कुएं में शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. राजेश की मौत कुएं में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

ALSO READ : हजारीबाग: प्रशासन निराश फरियादी पहुंचे विधायक के जनता दरबार, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *