रांची: बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार, POCSO एक्ट में कार्रवाई

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने 50 वर्षीय दुकानदार शमीम अंसारी को गिरफ्तार...

ranchi police

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने 50 वर्षीय दुकानदार शमीम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बच्ची केक खरीदने के लिए आरोपी की दुकान पर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. घर लौटने के बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी. बच्ची के पिता ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की, जिसके बाद मामला सामने आया. इसके बाद कांके थाना पुलिस ने उन्हें बुलाकर घटना की जानकारी ली और मामले में POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार शमीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

AlsoRead:JMM ने बाबूलाल मरांडी से उनके क्षेत्र की बदहाली पर मांगा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *